अंजलि चौहान

जीवन परिचय

कु० अंजलि चौहान का जन्म 23 दिसंबर 1991 को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता श्री योगेंद्र कुमार चौहान और माता श्रीमती दीपेश उर्फ मीना चौहान हैं।

हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर अंजलि 2006 से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कॉलेज इकाई अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय मंत्री तक के दायित्व निभाए, और अक्टूबर 2018 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं।

वे 2017 में पंजीकृत राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन योमीना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष रहीं और युवाओं व महिलाओं के विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं।

व्यक्तिगत विवरण

पूरा नाम
कु० अंजलि चौहान
पिता
श्री योगेंद्र कुमार चौहान
माता
श्रीमती दीपेश उर्फ मीना चौहान
जन्म तिथि
23 दिसंबर 1991
जन्म स्थान
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता
स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य)
वर्तमान दायित्व
प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, उ.प्र.
संगठन
जिला मुरादाबाद महानगर
कार्यक्षेत्र
युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता
विधानसभा क्षेत्र
28-मुरादाबाद नगर
लोकसभा क्षेत्र
06-मुरादाबाद

शिक्षा एवं प्रशिक्षण

  • स्नातकोत्तर, हिंदी साहित्य — हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।
  • संघ शिक्षा — प्रारम्भिक एवं प्रवेश वर्ग (प्रथम वर्ष) पूर्ण, राष्ट्र सेविका समिति।
  • राष्ट्रीय सेवा योजना — विद्यालय एवं महाविद्यालय इकाई में चार वर्ष NSS स्वयंसेवक।

संगठनात्मक पृष्ठभूमि

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद — 2006 से संपर्क; अक्टूबर 2018 तक सक्रिय।
  • भारतीय जनता पार्टी — अक्टूबर 2018 से सक्रिय; भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व।
  • संघ परिवार — संघ शिक्षा का प्रारम्भिक एवं प्रवेश वर्ग (प्रथम वर्ष) पूर्ण।

राजनीतिक यात्रा

विद्यार्थी परिषद से युवा मोर्चा तक के सभी दायित्व और उपलब्धियाँ एक समयरेखा में।